वाशिंगटन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। हौथी विद्रोहियों ने लाल सागर में एक सऊदी युद्धपोत पर हमला कर दिया, जिसमें दो नाविकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
वाशिंगटन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। हौथी विद्रोहियों ने लाल सागर में एक सऊदी युद्धपोत पर हमला कर दिया, जिसमें दो नाविकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
एक अमेरिकी अधिकारी ने फॉक्स न्यूज को बताया कि सोमवार को युद्धपोत अल मदीना का नियमित संचालन किया जा रहा था, तभी हौथी विद्रोहियों ने उस पर हमला कर दिया।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युद्धपोत पर एक छोटी नाव से टक्कर के बाद उस पर मिसाइल दागी गई या आत्मघाती हमला किया गया।
अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी सेना स्थिति की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath