मियामी, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी हवाईअड्डे पर गोलीबारी करने वाले हमलावर को फ्लोरिडा की अदालत में दोषी नहीं पाया गया है।
इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एस्टेबान सैंटियागो (26) को 22 मामलों में दोषी नहीं पाया गया। यदि वह दोषी पाया जाता तो उसे मृत्युदंड या आजीवन कारावस की सजा हो सकती थी।
सैंटियागो के खिलाफ आतंकवाद का कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि जांचकर्ताओं को इस बात के कोई साक्ष्य नहीं मिले कि उसके आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबंध थे।
गौरतलब है कि छह जनवरी का इस पूर्व सैनिक ने अमेरिकी हवाईअड्डे पर गोलीबारी की थी।
dharmpath.com dharmpath