जेनिफर लोपेज को ड्रेक से धोखा मिलने का डर

लॉस एंजेलिस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका व अभिनेत्री जेनिफर लोपेज इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनके कथित प्रेमी ड्रेक उन्हें धोखा दे सकते हैं।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम’ के मुताबिक, “जेनिफर लोपेज किसी अन्य खूबसूरत महिला की तरह ही आत्मविश्वास से भरपूर हैं, लेकिन वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगले सप्ताह होने वाली सुपर बाउल पार्टी में ड्रेक के कदम न बहक जाए।”

सूत्र के मुताबिक, ड्रेक कम कपड़े पहने स्ट्रिपर्स लड़कियों के बीच होंगे और यह बात उनके लिए परेशानी की सबब बन सकती है। गायिका को लगता है कि ड्रेक खुद पर काबू नहीं रख पाएंगे, यह मामला सांप के आगे चूहे को लटकाने की तरह है।

सूत्र ने बताया कि लोपेज नहीं चाहती कि ड्रेक वहां जाएं, लेकिन वह उन्हें पैसा कमाने से कभी नहीं रोकेंगी।

सूत्र ने कहा, “वह इस पार्टी के पहले ड्रेक के साथ गंभीरतापूर्वक बात करने वाली हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493