इवांका ट्रंप की 5,000 डॉलर की बेशकीमती ड्रेस पर विवाद

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सात मुसलमान देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रतिबंध लगाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के कुछ देर बाद ही उनकी बेटी इवांका ने इंस्टाग्राम पर अपनी यह 5,000 डॉलर का गाउन पहने हुए तस्वीर डाली।

इवांका ने रविवार को इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर साझा की है उसमें वह डिजाइनर कैरोलिना हेरेरा का सिल्वर रंग का गाउन पहने हुए हैं। साथ में उनके पति जारेड कुशनर भी हैं। इस तस्वीर के साझा होने के बाद सोशल मीडिया में उन्हें निशाने पर ले लिया गया।

आलोचकों ने इस तस्वीर पर जमकर निशाना साधते हुए इसे घिनौनी बताया है और कहा है कि एक ऐसे समय में जब पूरे अमेरिका में हवाईअड्डों पर आव्रजक रोके जा रहे हैं, यह तस्वीर अरुचिकर है।

आलोचकों ने इवांका की तुलना फ्रांस की महारानी मैरी एंतोएनेत से भी कर डाली जो बेतहाशा पैसा खर्च करने की वजह से जानी जाती थीं। जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने एक बार कहा था कि अगर लोगों के पास रोटी नहीं है तो वे केक क्यों नहीं खाते।

एक शख्स ने इवांका की तस्वीर पर ट्वीट किया, “इन्हें केक खाने दें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493