वालेंसिया, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बेल्जियम के क्लब गेंक ने कहा है कि उसने गोलकीपर मैथ्यू रायन के साथ लोन पर आधारित करार किया है।
रायन अभी तक वालेंसिया के लिए खेल रहे थे। गेंक के साथ हुए करार में रायन को स्थायी तौर पर खरीदने की सम्भावना रखी गई है।
रायन ने हालांकि रविवार को वालेंसिया के कोच साल्वाडोर गोंजालेज की देखरेख में अभ्यास नहीं किया। वह गेंक के साथ अपने करार को अंतिम रूप देने के लिए बेल्जियम दौरे पर थे।
रायन ने 2015 में वालेंसिया के साथ करार किया था।
dharmpath.com dharmpath