क्विंट के मासिक यूजर्स की संख्या 10 लाख के पार

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रमुख व्यावसायिक एवं आर्थिक समाचार ब्रांड ब्लूमबर्ग क्विंट के डिजिटल प्लेटफॉर्म में जबरदस्त प्रगति देखी गई है और इसका लाइव प्रसारण आरंभ होने के महज छह महीने के भीतर और ‘बीटा’ फेज से निकलने के एक महीने के बाद मासिक यूजर्स की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही क्विंट ने केन्द्रीय बजट के व्यापक कवरेज का अपना पहला प्रमुख फीचर लांच किया है।

क्विंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल उनियाल ने बताया, “लाइव प्रसारण के कुछ ही महीनों में हमने शानदार विकास दर्ज किया है। विशेषकर, उच्च संलग्नता के साथ ही ट्रैफिक में भी वृद्धि हुई है, जो हमारे इस विश्वास का प्रमाण है कि भारत में एक सही डिजिटल-फर्स्ट, विश्वसनीय और उत्तम व्यवसाय संबंधी समाचार माध्यम की आवश्यकता है। नौकरियों पर हमारे फोकस से बजट के लिए एक ठोस विषय पर चर्चा होगी और हमारी अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद अवसर एवं चुनौती का गहरा विश्लेषण होगा। अगले कुछ महीनों में हमारी योजना ब्लूमबर्ग-क्विंट को और भी दूसरे मोचरें तक विस्तारित करने की है, जिनमें तेजी से बढ़ते प्रयोग से लेकर उन ब्रांडों के साथ उद्देश्यपूर्ण एवं नवोन्मेषी साझीदारी सम्मिलित है जो डिजिटल की ताकत और सही पहुंच का उचित मूल्य स्वीकार करते हैं।”

गौरतलब है कि ब्लूमबर्ग-क्विंट वैश्विक आर्थिक समाचार प्रदाता ब्लूमबर्ग मीडिया और क्विंटिलियन मीडिया की साझेदारी कंपनी है। यह भारत का सबसे तेजी से विकसित हो रहा डिजिटल न्यूज वेंचर है जिसकी स्थापना एक के बाद एक लगातार कई उद्योग स्थापित करने वाले राघव बहल ने की है। क्विंट ब्लूमबर्ग के बेमिसाल विश्वव्यापी संसाधनों एवं उत्कृष्टता और क्विंटिलियन के गहरे बाजार अनुभव के मेल से तैयार प्रसारण, डिजिटल, लाइव इवेंट्स के प्लैटफॉर्म से उपभोक्ताओं को उच्चस्तरीय व्यावसायिक समाचार और लाइव इवेंट्स मुहैया करता है।

ब्लूमबर्ग-क्विंट के साथ भारतीय आर्थिक मीडिया के राघव बहल, मेनका दोषी, संजय पुगालिया और अनिल उनियाल जैसे कुछ सबसे सम्मानित विशेषज्ञ जुड़े हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493