कोलकाता, 31 जनवरी (आईएएनएस)। एस. सी. वाजपेयी को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का महानिदेशक (डीजीओएफ) और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
वाजपेयी इससे पहले एडिशनल डीजीओएफ और ओएफबी बोर्ड के सदस्य थे। वे बुधवार से अपना पद्भार संभालेंगे।
वह 1979 में इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ऑर्गनाइजेशन में शामिल हुए थे और गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर, हैवी व्हीकल फैक्ट्री अवाडी, फील्ड गन फैक्ट्री कानपुर, गन एंड शेल फैक्ट्री कोसीपोर और स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री कानपुर में विभिन्न पदों पर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath