मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। कलिंगा लासंर्स ने कप्तान मॉरित्ज फुस्र्ते द्वारा किए गए दो गोलों की बदौलत मंगलवार को महिंद्रा हॉकी स्टेडियम में खेले गए कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लीग मुकाबले में दबंग मुंबई को 4-3 से हरा दिया।
जर्मनी के करिश्माई फॉरवर्ड फुस्र्ते ने तीसरे क्वार्टर में तीन मिनट के अंदर लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर 0-2 से पीछे चल रही अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।
इसी क्वार्टर में ग्लेन टर्नर ने मैच के 40वें मिनट में फील्ड गोल कर अपनी टीम को 4-2 की बढ़त दिला दी।
इससे पहले मैच के 27वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल कर हरमनप्रीत सिंह ने अपनी टीम मुंबई को मध्यांतर 2-0 की बढ़त दिलाई थी।
तीसरा क्वार्टर बेहद रोमांचक रहा, जिसमें कुल चार गोल हुए। फुस्र्ते के बाद टर्नर ने अपनी टीम को बढ़त दिलाई ही थी कि हरमनप्रीत सिंह ने एकबार फिर पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 3-4 कर लिया।
तीसरे क्वार्टर की समाप्ति इसी स्कोर पर हुई। बढ़त ले चुकी कलिंगा लांसर्स ने आखिरी क्वार्टर में रक्षात्मक रुख अपनाया और दोनों ही ओर से फिर कोई गोल नहीं हो सका।
कलिंगा ने इसी स्कोर से मैच अपने नाम कर लिया। कलिंगा के पांच मैचों से 15 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई 17 अंकों के साथ अभी भी शीर्ष पर कायम है।
बीते दो मैचों में 17 गोल खाने वाली कलिंगा के लिए निश्चित तौर पर यह जीत बड़ी राहत देने वाली होगी। बीते दो मैचों में रांची रेज और उत्तर प्रदेश से विजार्ड से मात खाने वाली कलिंगा बिल्कुल अलग अंदाज में मैदान पर उतरी और आक्रामक प्रदर्शन किया।
dharmpath.com dharmpath