जेटली लोकसभा में पेश कर रहे आम बजट

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली बुधवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2017-18 के लिए आम बजट पेश कर रहे हैं।

इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ई.अहमद के निधन पर शोक जताया। सांसदों ने दिवंगत सांसद के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा।

सुमित्रा महाजन ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे संसद सदस्य ई.अहमदजी बहुत ही सक्रिय शख्स थे। मैं उन्हें अभी-अभी श्रद्धांजलि देकर यहां आई हूं, लेकिन हमें उनके निधन पर शोक जताते के साथ-साथ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बारे में भी सोचना होगा।”

उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है, लेकिन बजट पेश करना संवैधानिक जिम्मेदारी है। इसलिए बजट पेश किया जाएगा।”

गौरतलब है कि मंगलवार को संसद में राष्ट्रपति मुखर्जी के अभिभाषण के दौरान अहमद को दिल का दौरा पड़ा था और वह गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अहमद (78) संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में विदेश राज्य मंत्री थे। वह 1991 से केरल के मलप्पुरम से लोकसभा सांसद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493