कोलकाता, 1 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता के फुटबाल क्लब ईस्ट बंगाल ने बुधवार को आस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर क्रिस्टोफर पेन के साथ करार की पुष्टि की।
क्लब ने कहा है कि पेन टीम में किर्गिस्तान के इदार एमिरोव की जगह लेंगे। पेन को विदेशी खिलाड़ियों के एशियाई कोटे के तहत हासिल किया गया है। इस टीम में अन्य तीन विदेशी विलिस प्लाजा, वेडसन एंसेलेम और इवान बुकेन्या हैं।
पेन ने 2009-10 में सिडनी एफसी के लिए खेलते हुए आस्ट्रेलिययन लीग खिताब जीता था।
dharmpath.com dharmpath