साहिल उप्पल ने खुद के लिए खरीदी जीप

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘एक श्रृंगार स्वाभिमान’ में नजर आ रहे अभिनेता साहिल उप्पल ने खुद के लिए एक नई जीप खरीदी है।

साहिल ने कहा, “मैं स्वभाव से बहुत साहसी हूं। मैं हमेशा से जीप का शौकीन रहा हूं। हालांकि, मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा कि मुंबई जैसे शहर में खुद की जीप चलाना व्यावहारिक नहीं है। संकीर्ण सड़कें और यातायात मुझे यह खरीदने से नहीं रोक सके।”

उन्होंने कहा, “जब मैं शुरुआत में मुंबई आया था, तब तीन साल पहले मैंने टेस्ट ड्राइव लिया था और अब आखिरकार मैंने यह खरीद ली है और जीप खरीदने के बाद मुझे बहुत संतुष्टि मिली। मेरी जन्मतिथि और कार का एक ही नंबर है 0808। मैं इसे उपलब्धि मानता हूं।”

‘एक श्रृंगार स्वाभिमान’ का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493