वेब श्रृंखला का हिस्सा बनेंगे अभिषेक जावरकर, सोनाली बर्थवाल

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। कथित तौर पर एक-दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे फिल्मकार अभिषेक जावरकर, सोनाली बर्थवाल वेब श्रृंखला ‘ट्रेवलव’ में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।

‘ट्रेवलव’ में दोनों पहली बार साथ दिखेंगे और इसमें लीक से हटकर कई स्थानों के दृश्य होंगे।

कंटेंट एंड प्रोडक्शन प्रमुख मयूर गोस्वामी ने बताया, “वेब आधारित शो इंटरनेट पर आधारित हैं। हालांकि, ‘ट्रेवलव’ पहला ऐसा शो होगा, जिसमें जोड़े का प्रेम और यात्रा के प्रति उत्साह दिखाया जाएगा।”

सोनाली बर्थवाल कई ब्रांडों की सुपरमॉडल हैं, जबकि जावरकर ने हिंदी फिल्म ‘मिसिंग ऑन ए वीकेंड’ के साथ निर्देशक के रूप में करियर की शुरुआत की थी।

फिल्मकार ने कहा, “मैंने अपने शुरुआती दिनों में कई पर्यटन वृत्तचित्र का निर्देशन किया है, लेकिन मैं कभी कैमरे के सामने नहीं आया हूं।”

वेब श्रृंखला के बारे में उन्होंने कहा, “हमारा पहला पड़ाव गोवा होगा और हम इस महीने (फरवरी) की चार तारीख से शूटिंग शुरू करेंगे। वेब श्रृंखला 14 फरवरी को वेलेंटाइंस डे पर इंटरनेट पर जारी होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493