मर्सिडीज गोल्फ टूर्नामेंट के चेन्नई चरण की शुरुआत शुक्रवार से

चेन्नई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। मर्सिडीज ट्रॉफी के 17वें संस्करण में कुल 112 खिलाड़ी खिताब के लिए जद्दोजहद करते नजर आएंगे।

टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार से कोस्मो गोल्फ क्लब में हो रही है।

एक दिन का यह चरण गोल्फ के इस वार्षिक कार्यक्रम का सातवां स्थान है। इससे पहले पिछले सप्ताह पांचवां और छठा चरण हैदराबाद और कोयम्बटूर में खेला गया था।

अहमदाबाद, बेंगलुरू, कोयम्बटूर, पुणे, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, जयपुर, चंडीगढ़, कोलकाता, गुरुग्राम और नई दिल्ली को मिलाकर कुल 12 शहरों में होने वाले क्वालीफाइंग दौरों में से कुल 41 विजेता खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद यह सभी 15 मार्च को पुणे में गोल्फ रिसोर्ट में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

यह टूर्नामेंट डबल पेओरिया प्रारुप में खेला जाएगा। फाइनल में जीतने वाले तीन खिलाड़ी इसी साल सितंबर में स्टटगार्ट में मर्सिडीज ट्रॉफी वल्र्ड फाइनल्स में हिस्सा लेंगे।

अभी तक टूर्नामेंट में कुल 17 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493