आईडब्ल्यूएल : अलखपुरा, इस्टर्न स्पोर्टिग को मिली जीत

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। एआईएफएफ भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में अलखपुरा एफसी और ईस्टर्न स्पोर्टिग यूनियन की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

अलखपुरा ने राइजिंग स्टूडेंट एफसी को 1-0 से हराया तो वहीं स्पोर्टिग ने एफसी पुणे सिटी को 3-1 से मात दी।

अलखपुरा की दीपिका द्वारा 28वें मिनट में मारा गया गोल मैच में अहम साबित हुआ। इसके अलावा अलखपुरा ने अपनी शानदार रक्षापंक्ति से राइजिंग स्टूडेंट को गोल नहीं करने दिया।

तीन मैचों में सात अंकों के साथ अलखपुरा की टीम अंक तालिका में आईडब्ल्यूएल में शीर्ष स्थान पर है।

अन्य मैच में स्पोर्टिग यूनियन ने बेमबेम देवी के नेतृत्व वाली टीम को 3-1 से मात देते हुए लीग में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। स्पोर्टिग के अब छह अंक हो गए हैं।

उसके लिए इस मैच में ए.कमला देवी ने 36वें और 42वें मिनट में गोल दागे। 70वें मिनट में काशमिना ने स्पोर्टिग के लिए तीसरा गोल मारा। पुणे के लिए इकलौता गोल 65वें मिनट में अलिशा रानिखेतवाला ने किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493