डरबन, 2 फरवरी (आईएएनएस)। मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 के आकंड़ों भी पार न कर पाने वाली श्रीलंका टीम के कोच ग्राहम फोर्ड को बल्लेबाजों के बुरे प्रदर्शन में भी बेहतर भविष्य की किरण नजर आ रही है।
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मैच में श्रीलंका को 308 रनों का लक्ष्य दिया था, जवाब में श्रीलंकाई टीम 186 रनों पर ही ढेर हो गई थी।
उसका कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा सका था। श्रीलंका की तरफ से दिनेश चंडीमल ने सर्वाधिक 36 रनों का योगदान दिया था।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने फोर्ड के हवाले से रखा है, “आज मैंने जो देखा उससे मैं उत्साहित हूं। दुर्भाग्यवश हमारे बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदल नहीं सके, लेकिन उन्होंने बताया है कि उनमें इस स्तर पर खेलना का दमखम है।”
उन्होंने कहा, “मैं जब इन खिलाड़ियों के मैचों की संख्या पर नजर डालता हूं तो पता चलता है कि कुछ खिलाड़ी लंबे अरसे से खेल रहे हैं। अगर इन्हें सही मार्गदर्शन दिया जाता और इनका अच्छे से ध्यान रखा जाता तो यह एक अच्छी श्रीलंकाई टीम होती।”
कोच ने कहा, “कुछ खिलाड़ियों के लिए दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितयों में खेलना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह सीखने की प्रक्रिया है।”
श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका में पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेल रही है जिसमें वह 0-2 से पीछे है।
dharmpath.com dharmpath