ट्राई ने जियो टैरिफ को नियमों के अनुकूल बताया

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने गुरुवार को न्यायाधिकरण को बताया कि रिलायंस जियो की दरें नियमों के मुताबिक ही हैं।

सूत्रों के अनुसार, ट्राई ने दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण को दिए जवाब में कहा है कि जियो के दो ऑफर – वेलकम ऑफर और हैप्पी न्यू ईयर ऑफर – एकदूसरे से बिल्कुल भिन्न हैं, क्योंकि दोनों ही ऑफर में दी जा रही छूटें अलग-अलग हैं।

ट्राई ने अपने जवाब में यह भी बताया कि हैप्पी न्यू ऑफर की वैधता दो मार्च, 2017 तक है। यह ऑफर तीन दिसंबर, 2016 से लागू हुआ।

मामले की अगली सुनवाई छह फरवरी को होगी।

इससे पहले, भारती एयरटेल और आइडिया सेलुलर ने टीडीएसएटी को शिकायत की थी कि ट्राई ने जियो को अपने ‘दूसरी कंपनियों के लिए बेहद नुकसानदेह’ ऑफर मार्च, 2017 तक जारी रखने की इजाजत दे दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493