ईद रिलीज का अधिकार सलमान के पास : करण जौहर

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता करण जौहर की आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ होली पर रुपहले पर्दे पर आने वाली है। करण का कहना है कि वह अपनी कोई भी फिल्म ईद पर रिलीज नहीं करना चाहते हैं, जो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फिल्मों के उत्सव का समय होता है।

यह पूछने पर कि क्या आप भी ईद पर अपनी फिल्मों को रिलीज करना चाहते हैं, करण ने फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के ट्रेलर रिलीज के दौरान संवाददाताओं को बताया, “नहीं। ईद रिलीज का स्वामित्व सलमान खान के पास है। यदि मैं और सलमान साथ काम करते हैं तब ही मैं अपनी फिल्म ईद पर रिलीज करूंगा, अन्यथा नहीं।”

उन्होंने कहा, “हम यहां केवल फिल्में रिलीज करने के लिए नहीं हैं, बल्कि यह तरीके से होना चाहिए। एक निर्माता होने के तौर पर हमें कुछ चीजें अपने दिमाग में रखने की जरूरत है।”

गुरुवार को फिल्म ट्रेलर लांच की शुरुआत फिल्म के मुख्य अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट के स्टेज परफॉर्मेस से हुई।

वरुण फिल्म में छोटे शहर के मध्यमवर्गीय व्यक्ति की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा, “आलिया फिल्म में एक अच्छी बहू के किरदार में है।”

अभिनेता ने कहा, “इस फिल्म में मैंने खुद को फिर से सामने लाया है। और इसके लिए हमारे निर्देशक शशांक (खेतान) ने काफी मदद की। उन्होंने मुझे बताया कि यह मत सोचो की तुम कौन हो और कहां से आए हो। मैं ऐसा महसूस कर रहा था जैसे कि यह मेरी पहली फिल्म हो।”

वरुण ने फिल्मों में अपनी शुरुआत फिल्म 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ दी ईयर’ से की थी।

‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन और वितरण फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने किया है। यह फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493