लॉस एंजेलिस, 3 फरवरी (आईएएनएस)। सुपर मॉडल कार्ली क्लॉस ने एक लाइव टीवी साक्षात्कार से इसलिए मना कर दिया, क्योंकि वह गायिका टेलर स्विफ्ट के साथ अपनी दोस्ती के बारे में चर्चा करना नहीं चाहती थीं।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, क्लॉज ने ऑस्ट्रेलिया के मॉर्निग ब्रेकफास्ट शो ‘सनराइज’ के साथ होने वाले साक्षात्कार से बुधवार को इनकार कर दिया।
निर्माताओं द्वारा यह बताए जाने के बाद कि ‘इसकी कोई गारंटी नहीं है कि स्विफ्ट के बारे में सवाल नहीं किए जाएंगे’, 24 वर्षीया मॉडल क्लॉस ने शो में अपनी उपस्थिति से इनकार कर दिया।
क्लॉस ने द डेली टेलीग्राफ से कहा, “मैं अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करना चाहती, क्योंकि मुझे दोस्ती के मायने पता हैं।”
उन्होंने न केवल स्विफ्ट, बल्कि राजनीति, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अपने प्रेमी जोशुआ कुशनेर के बारे में भी बात करने से मना कर दिया।
dharmpath.com dharmpath