हिंदी फिल्मों में अभिनय करने की योजना नहीं : लूलिया वंतूर

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। रोमानिया की टीवी प्रस्तोता लूलिया वंतूर का कहना है कि वह हिंदी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री करियर बनाने के लिए उत्सुक नहीं हैं। अभिनेता सलमान खान और यूलिया के रोमांस के चर्चे बॉलीवुड गलियारे में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

लैक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2017 में रैंप वॉक करने वाली यूलिया ने स्पलैश द्वारा आोयजित पार्टी में शनिवार को कहा, “फिल्मों में अभिनय करने की मेरी कोई योजना नहीं है। रोमानिया में मैंने स्टेज शो किए हैं।”

लूलिया के मुताबिक, “मैंने फैशन शोस्टॉपर के रूप में यहां रैंप वॉक इसलिए किया, क्योंकि मैं इसका अनुभव करना चाहती थी। मेरी कुछ आकांक्षाएं हैं और मैं उनका अनुभव करना चाहती हूं, इसलिए मैं यह कर रही हूं। इसका मतलब यह नहीं कि मुझे वास्तव में करियर के तौर पर इन्हें अपनाना है।”

पिछले साल लूलिया ने हिमेश रेशमिया के लिए एक एकल गीत गाया था। हिमेश अभिनेता सलमान खान के करीबी दोस्त माने जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493