तेहरान, 4 फरवरी (आईएएनएस)। ईरानी वायुसेना ने अमेरिका की चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए शनिवार को सलसिलेवार सैन्य अभ्यास शुरू किया। इसमें राडार प्रणालियों और स्वदेशी मिसाइलों का परीक्षण भी शामिल है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सेना द्वारा सेपाहन्यूज पर जारी एक बयान के मुताबिक, सेमनान में 35,000 वर्ग किलोमीटर के इलाके में सैन्य अभ्यास जारी है।
ईरान ने यह सैन्य अभ्यास अमेरिका के साथ बढ़े तनाव के बीच किया है, जिसने शुक्रवार को ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से संबंधित 13 व्यक्तियों और 12 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया। ईरान ने प्रतिक्रियास्वरूप यह कदम उठाया है।
dharmpath.com dharmpath