वेस्ट ब्रोम के स्ट्राइकर रोंडोन के लिए चीनी पेशकश खारिज

लंदन, 4 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब वेस्ट ब्रोमविच अल्बियोन के कोच टोनी प्यूलिस का कहना है कि उन्होंने चीन के फुटबाल क्लब द्वारा वेनेजुएला के स्ट्राइकर सालोमोन रोंडोन को खरीदने की पेशकश ठुकरा दी थी।

चीनी क्लब ने जनवरी में स्थानांतरण सत्र के दौरान ब्रोमविच के सामने यह प्रस्ताव रखा था।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 27 वर्षीय रोंडोन वेस्ट ब्रोम में अगस्त 2015 में आए थे। उन्होंने इस सत्र में क्लब की ओर से 25 मैच खेले हैं और सात गोल किए हैं। लेकिन पिछले आठ मैचों में वह एक भी गोल नहीं कर पाए हैं।

प्यूलिस ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “चीन से रोंडोन के लिए प्रस्ताव मिला था।”

प्यूलिस ने यह भी कहा कि उनका रोंडोन को छोड़ने का कोई विचार नहीं है।

वेस्ट ब्रोम को शनिवार को स्टोक सिटी के खिलाफ मैच खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493