सेंट्रल बैंक को 605.70 करोड़ रुपये का घाटा

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक को चालू वित्त वर्ष (2016-17) की तीसरी तिमाही में 605.70 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसका मुख्य कारण बैंक के फंसे हुए कर्जे (एनपीए) हैं।

हालांकि बैंक ने नुकसान पर काबू पाया है, क्योंकि पिछले वित्त वर्ष (2015-16) की तीसरी तिमाही के दौरान बैंक को 836.62 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

बैंक ने दाखिल की गई अपनी नियामकीय रपट में कहा, “समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 6,787.87 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 6,911.62 करोड़ रुपये थी।”

वहीं, इस अवधि में बैक की गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) यानी फंसे हुए कर्जो में दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में 14.14 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि सालाना आधार पर एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले इसमें 8.95 फीसदी की वृद्धि हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493