सुपर फाइट लीग : गोवा ने मुंबई को 26-4 से पटखनी दी

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। देश की एकमात्र मार्शल आट लीग टूर्नामेंट ‘सुपर फाइट लीग’ के आठवें मैच में शनिवार को गोवा पाइरेट्स ने मुंबई मैनिएक्स को 26-4 के विशाल अंतर से पटखनी दे दी।

सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे सुपर फाइट लीग के इस मैच को देखने बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा भी पहुंचे।

मैच के दौरान दोनों ही टीमों ने अपरकट, लेक किक, चोक और जैब के बेहतरीन इस्तेमाल का नजारा पेश किया। गोविंदा ने सुपर फाइट लीग देखने पहुंचे दर्शकों से भी बातचीत की।

मुंबई सिर्फ तीसरा बाउट ही 4-0 से जीतने में सफल रही। शेष पांचों बाउट में उसे गोवा के हाथों हार झेलनी पड़ी। गोवा एकतरफा मुकाबले में मुंबई को 26-4 से हराने में सफल रहा।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा, “हम सभी के अंदर एक नायक है। जब हम सही समय पर सही निर्णय लेते हैं तो यह नायक बाहर आता है। इस शानदार मंच के जरिए मार्शल आर्ट खिलाड़ी विकास कर सकते हैं और दुनिया में भारत का नाम रोशन कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493