नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। स्वीडन के डीजे अलेसो ने हाल में अपना गाना ‘फैलिंग’ रिलीज किया है। उनका कहना है कि वह भारतीय संगीत परिदृश्य से प्रभावित हैं।
अलेसो ने एक बयान में कहा, “भारतीय संगीत अद्भुत है। यहां के गाने सुनना बहुत मजेदार है। यह बिल्कुल अलग है।”
उन्होंने कहा, “मुझे भारत बेहद पसंद है। यहां संगीत का लंबा इतिहास है और यहां के लोगों और यहां की संस्कृति में यह झलकता है।”
‘फॉलिंग’ गाना हाल में ही रिलीज हुआ है।
उन्होंने कहा, “यह गाना प्यार में पड़ने की खुशी के बारे में है।”
अलेसो ने कहा कि वह इस समय केवल अपने गाने पर ध्यान दे रहे हैं, न कि किसी अलबम पर।
अलेसो अपने रिलीज गाने से ज्यादा लाइव परफॉर्मेस के लिए जाने जाते हैं।
अलेसो के गाने को भारत में बॉटमलाइन मीडिया के द्वारा प्रमोट किया जा रहा है, वरजीन इएमआई यूके के साथ टाई-अप किया है।
बॉटमलाइन मीडिया के प्रबंध निदेशक और संस्थापक तनाज भाटिया ने कहा, “संगीत की कोई सीमा नहीं होती है। इस सहयोग का विचार संगीत से दुनियाभर के लोगों का मनोरंजन करना है।”
dharmpath.com dharmpath