प्रचार विभाग के मुताबिक, झेजियांग प्रांत की तियानताई काउंटी स्थित जुक्सिनतांग फुट मसाज पार्लर में रविवार शाम लगभग 5.26 बजे आग लग गई। आग पर शाम लगभग 7.05 बजे काबू पाया गया।
विभाग के मुताबिक, आग की चपेट में आकर लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सोशल साइट सिना वेबो पर जारी तस्वीरों में इमारत से धुआं निकलते और लोगों को खिड़कियों से कूदते देखा जा सकता है, जबकि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
dharmpath.com dharmpath