मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मॉडल-मेजबान नताशा सूरी एक वेब श्रृंखला ‘लूजिंग माई वर्जिनिटी एंड अदर डंब आइडियाज’ में नजर आएंगी। इसमें ‘पिंक’ की अभिनेत्री कीर्ति कुलहारी भी दिखाई देंगी।
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मॉडल-मेजबान नताशा सूरी एक वेब श्रृंखला ‘लूजिंग माई वर्जिनिटी एंड अदर डंब आइडियाज’ में नजर आएंगी। इसमें ‘पिंक’ की अभिनेत्री कीर्ति कुलहारी भी दिखाई देंगी।
इस वेब श्रृंखला का निर्माण डिंग एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। इसका निर्देशक केन घोष करेंगे। इसमें आज की वास्तविक महिलाओं, उनकी इच्छाओं, भय और निर्भयता का चित्रण किया गया है।
नताशा ने एक बयान में कहा, “इस वेब श्रृंखला का निर्माण ईमानदारी, हास्य और वाक पटुता के साथ किया गया है। इस शो में दो अच्छी महिला दोस्तों के विपरीत दृष्टिकोणों को कई संस्कृतियों की महिलाओं और विचार प्रक्रियाओं से जोड़ा गया है।”
यह माधुरी बनर्जी के उपन्यास ‘लूजिंग माई वर्जिनिटी एंड अदर डंब आइडियाज’ पर आधारित है।
यह वेब श्रृंखला अप्रैल में ऑनलाइन रिलीज की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath