मैनचेस्टर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी क्लब का अपनी टीम के खिलाड़ी सर्गियो एगुएरो को इस साल ग्रीष्मकालीन सत्र में किसी अन्य क्लब को बेचने का कोई इरादा नहीं है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सर्गियो ने क्लब के साथ पिछले दो मैच नहीं खेले हैं।
क्लब के 28 वर्षीय सर्गियो का सिटी के साथ करार बढ़ा था। इसके तहत वह क्लब के साथ अगले तीन साल तक बने रहेंगे।
स्वांसी के खिलाफ हुए मुकाबले में सर्गियो मैदान पर नहीं उतरे थे। इस मैच को सिटी क्लब ने 2-1 से जीता था। सर्गियो ने कहा, “मैं निश्चित तौर पर इस क्लब में रहना चाहता हूं।”
सर्गियो ने कहा, “इन तीन माह में मुझे क्लब की मदद करनी है और इसके बाद वे फैसला लेंगे कि मेरे लिए सिटी क्लब में जगह है कि नहीं?”
dharmpath.com dharmpath