मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी शो ‘एक विवाह ऐसा भी’ के जरिये छोटे पर्दे पर आठ साल के बाद वापसी कर रहीं तस्नीम शेख ने ईश्वर का आशीर्वाद लिया। वह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर गईं, जहां उन्होंेने शो की सफलता के लिए प्रार्थना की।
तस्नीम ने अपने बयान में कहा, “मैं अपने आगामी शो ‘एक विवाह ऐसा भी’ की सफलता के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर सर्वशक्तिमान ईश्वर का आशीर्वाद लेने गई। यह एक दिव्य अनुभव था। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे पति भी मेरे साथ आए। दर्शन अद्भुत रहा। सर्वशक्तिमान ईश्वर के आशीर्वाद से अपने करियर को फिर से शुरू करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।”
समीर नेरुरकर से शादी रचाने वाली तस्नीम ‘कुमकुम’, ‘कसौटी जिंदगी के’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं।
उन्होंेने गर्भवती होने के बाद अभिनय की दुनिया से किनारा कर लिया था। वह सात साल की बेटी टीया की मां हैं।
सोमवार से शुरू हो रहा ‘एक विवाह ऐसा भी’ एंड टीवी पर प्रसारित होगा।
dharmpath.com dharmpath