अफगानिस्तान : जिला गवर्नर की बम विस्फोट में मौत

काबुल, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के फराह प्रांत में हुए एक बम विस्फोट में एक जिला गवर्नर की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को हुए देशी बम विस्फोट में खाक-ए-सफेद जिले के गवर्नर अब्दुल खालिक नूरजई की मौत हो गई।

हमला नूरजई के घर के पास उस समय हुआ, जब वह रात की नमाज के लिए मस्जिद जा रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493