डेविस कप : इटली ने मौजूदा विजेता अर्जेटीना को हराया

ब्यूनस आयर्स, 7 फरवरी (आईएएनएस)। इटली के फाबियो फोगिनी ने गुइडो पेला को उलट एकल वर्ग में 2-6, 4-6, 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर मौजूदा विजेता अर्जेटीना के खिलाफ वर्ल्ड ग्रुप के पहले दौर में 3-2 से जीत दिलाई।

ब्यूनस आयर्स, 7 फरवरी (आईएएनएस)। इटली के फाबियो फोगिनी ने गुइडो पेला को उलट एकल वर्ग में 2-6, 4-6, 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर मौजूदा विजेता अर्जेटीना के खिलाफ वर्ल्ड ग्रुप के पहले दौर में 3-2 से जीत दिलाई।

अर्जेटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद 2-2 से बराबरी कर ली थी। जीत का निर्णय मुकाबले के तीसरे दिन फाबियो और गुइडो के बीच होने वाले उलट एकल वर्ग के मैच पर निर्भर था, जिसे इटली ने जीतकर अर्जेटीना को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फाबियो ने कहा, “मैं खुश हूं क्योंकि मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया था। मैं शुरुआत में बेहद खराब खेला। अपने खेल पर वापस लौटने के लिए मुझे अंत तक इंतजार करना पड़ा। यह मैच जीत कर मुझे अच्छा महसूस हो रहा है।”

विश्व की 48वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी फाबियो को 84वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी से अच्छी चुनौती मिली, लेकिन जीत उसे मिली, जिसने अपने प्रतिद्वंद्वी की गलितयों का फायदा उठाया

यह मैच रविवार को खेला जाना था, लेकिन उस दिन बारिश, तेज हवा के कारण इसे सोमवार को कराने का फैसला लिया गया।

फाबियो को इस मैच में बुरे व्यवहार के लिए चेतावनी भी मिली। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठे प्रशंसक और चेयर अंपायर से बहस की और अपना रैकेट दीवार पर मारा।

अर्जेटीना इस मुकाबले में अपने स्टार खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो के बिना उतरी थी। वह इस समय कलाई में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं।

तीसरे दिन के पहले उलट एकल मुकाबले में अर्जेंटीना के कार्लोस बेरलोको ने इटली के पाउलो लोरेंजी को 4-6, 6-4, 6-1, 3-6, 6-3 से मात देकर अर्जेटीना को बराबरी पर ला दिया था।

इससे पहले मुकाबले के पहले दिन एकल वर्ग में लोरेंजी को गुइडो और आंद्रेस सेप्पी ने कार्लोस को मात देकर इटली को 2-0 से आगे कर दिया था।

अर्जेटीना ने मुकाबले के दूसरे दिन युगल मैच में जीत हासिल कर अपना खाता खोला था। कार्लोस और लिएंड्रो मायेर की अर्जेटीनी जोड़ी ने इटली के सिमोने बोलेली और फाबियो की जोड़ी को मात देते हुए स्कोर 1-2 कर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493