कोलंबियाई स्ट्राइकर बोर्जा के साथ करार चाहता है पाल्मेरास

रियो डी जनेरियो, 7 फरवरी (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब पाल्मेरास की कोशिश कोलंबिया के अंतर्राष्ट्रीय फारवर्ड मिगुएल बोर्जा के साथ करार की है।

खिलाड़ी के एजेंट ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्जा और क्लब के बीच इस सिलसिले में बात हो रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 24 वर्षीय बोर्जा वर्तमान में एटलेटिको नेशनल के लिए खेलते हैं और उन्हें गेबरियल जीसस के स्थान पर पाल्मेरास क्लब में शामिल किए जाने के बारे में सोचा जा रहा है।

पिछले साल दिसम्बर में गेबरियल, पाल्मेरास से निकल कर मैनचेस्टर सिटी क्लब में शामिल हो गए थे।

‘गाजेटा एस्पोर्टिवा’ की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्जा के एजेंट इग्नासियो मार्टान ने कहा कि पाल्मेरास ने नेशनल के खिलाड़ी के लिए प्रस्ताव रखा है और उनके बीच इस पर बात चल रही है।

मार्टान ने कहा कि बोर्जा का लक्ष्य लिवोर्नो के साथ 2015 के असफल सत्र के बाद अब यूरोप लौटना है।

एजेंट ने कहा, “अगर वह पाल्मेरास में शामिल होते हैं, तो इससे उनके यूरोप जाने के रास्ते खुल जाएंगे।”

एटलेटिको नेशनल के लिए अब तक खेले गए 27 मैचों में बोर्जा ने 17 गोल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493