मुझे अपने शरीर पर गर्व है : लेडी गागा

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका व अभिनेत्री लेडी गागा ने उनके शरीर को लेकर आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा है कि उन्हें अपने शरीर पर गर्व है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘बॉर्न दिस वे’ की गायिका ने पांच फरवरी को सुपर बाउल अमेरिकी नेशनल फुटबॉल लीग में प्रस्तुति के दौरान उनके लुक को लेकर की गई नकारात्मक टिप्पणियों पर मंगलवार रात इंस्टाग्राम के जरिये जवाब दिया।

गागा ने शो के दौरान की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मैंने सुना कि मेरा शरीर बातचीत का विषय बन गया है। मैं कहना चाहती हूं कि मुझे अपने शरीर पर गर्व है और आपको भी अपने शरीर पर गर्व होना चाहिए।”

गागा (30) के मुताबिक, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं और क्या करते हैं। मैं आपको लाखों कारण बता सकती हूं कि सफलता पाने के लिए आपको क्यों किसी शख्स की और किसी चीज की परवाह नहीं करनी चाहिए।”

उन्होंने समर्थन देने वाले प्रशंसकों के प्रति आभार भी जताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493