राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा ने पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला

170214n14भोपाल :पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा ने आज मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। श्री पटवा ने पदभार ग्रहण के बाद पर्यटन विकास निगम की गतिविधियों और आगामी कार्य-योजना की जानकारी प्राप्त की।

श्री पटवा ने चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएँ हैं। उन्होंने मध्यमवर्गीय पर्यटकों के दृष्टिगत उज्जैन में स्थापित किये जा रहे ‘बजट’ होटल की तरह अन्य पर्यटन-स्थलों पर भी ऐसे होटल खोले जाने की आवश्यकता बतायी। निगम के प्रबंध संचालक श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह ने निगम की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की प्रगति से अवगत करवाया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493