शाहिद ने बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अंतत: अपनी पांच महीने की बेटी मीशा कपूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर ही दी।

शाहिद ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर पत्नी मीरा के साथ अपनी बेटी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है।

तस्वीर में मीरा बेटी के गाल पर किस कर रही हैं, जबकि मीशा कैमरे की ओर देख रही है।

शाहिद ने तस्वीर के कैप्शन में ‘हेलो वर्ल्ड’ लिखा।

मीरा ने पिछले साल अगस्त में मीशा को जन्म दिया था। मीरा और शाहिद ने अपने नामों के पहले अक्षरों को जोड़ते हुए अपनी बेटी का नाम रखा है।

शाहिद फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भुमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493