मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सोनू सूद को लगता है कि फिल्म ‘कुंग फू योगा’ की सीरीज होनी चाहिए।
मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सोनू सूद को लगता है कि फिल्म ‘कुंग फू योगा’ की सीरीज होनी चाहिए।
अभिनेता ने यहां बुधवार को जूतों की कंपनी ‘स्केचर्स गोफ्लेक्स वॉक रेंज’ लांच करने के मौके पर कहा, “मैं इस वेंचर (‘कुंग फू योगा’) को और आगे ले जाना चाहूंगा। मुझे याद है कि इस बारे में मैंने चीन में निर्देशक स्टेनली टोंग से बात की थी और वह बेहद खुश हुए थे।”
सोनू के मुताबिक, “उन्होंेने कहा कि हम ‘कुंग फू योगा-2’ बनाने की योजना बना रहे हैं। ‘कुंग फू योगा’ की सीरीज होनी चाहिए और इसे लगातार आते रहना चाहिए।”
इस फिल्म में सोनू ने अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता जैकी चेन के साथ काम किया है।
फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से सोनू बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को सभी ने पसंद किया हैं, खासकर बच्चों को यह फिल्म बेहद पसंद आई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चाइना फिल्म न्यूज के हवाले से बताया कि फिल्म इस सप्ताहांत पांच फरवरी तक 96.3 करोड़ युआन (14 करोड़ डॉलर) की कमाई कर शीर्ष पर कायम है।
dharmpath.com dharmpath