लॉस एंजेलिस, 9 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड स्टार्स हैले बेरी, स्कार्लेट जॉहानसन, क्रिस इवांस, जैमी डोरनैन और डकोटा जॉनसन इस महीने के अंत में हॉलीवुड के डॉल्बी थियेटर में होने वाले ऑस्कर पुरस्कारों के प्रस्तोता होंगे।
आगामी 26 फरवरी को मशहूर हस्तियां रेड कार्पेट पर शिरकत करेंगी। समारोह में 89वें ऑस्कर पुरस्कार के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, प्रस्तोताओं में शर्ले मैकलेन, सैम्युअल एल. जैक्सन, गैल गारसिया बरनाल और केट मैककिनॉन जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।
हालांकि अभी ऑस्कर विजेताओं के नाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन हॉन्गकॉन्ग के एक्शन स्टार जैकी चैन को 2017 का ऑनरेरी ऑस्कर पुरस्कार पहले ही मिल चुका है। अपने 50 साल के फिल्मी सफर में 200 से भी अधिक फिल्में करने और फिल्मों में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए चैन को नंबवर 2016 में ‘गवर्नर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।
dharmpath.com dharmpath