‘द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर’ में धनुष संग दिखेंगी बेजो

लॉस एंजेलिस, 9 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री बेरेनिस बेजो आगामी फिल्म ‘द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर’ में अभिनेता धनुष के साथ नजर आएंगी। केन स्कॉट इस फिल्म के निर्देशक हैं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म में एरिन मोरियार्टी, बरखद आब्दी, लारेंट लैफिते और अबेल जाफरी भी हैं।

फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी और इसे मुंबई, पेरिस, ब्रसेल्स और रोम में फिल्माया जाएगा।

बेजो फिल्म ‘द आर्टिस्ट’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित हो चुकी हैं।

इस फिल्म की कहानी रोमेन प्यूरतोला के चर्चित उपन्यास ‘द एक्स्ट्राऑॅर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर हू गोट ट्रैप्पड इन एन इकेआ वार्डरोब’ पर आधारित है। इस उपन्यास का 35 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।

स्कॉट के मुताबिक, “यह एक ऐसे जादूगर व चोर शख्स की कहानी है, जो मुंबई के छोटे से इलाके में पला-बढ़ा है। खुद को तलाश करने व जानने के मकसद से वह यूरोप भर की यात्रा करता है।”

स्कॉट कहते हैं कि वह भारत में मशहूर अभिनेता धनुष के साथ काम करने का मौका मिलने पर बेहद खुश हैं। निर्देशक ने उन्हें बढ़िया अभिनेता के साथ ही बढ़िया डांसर व गायक भी बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493