नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टूलिंग उद्योग की सर्वोच्च संस्था टूल एंड गेज मैनुफैक्च र्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएजीएमए) द्वारा यहां आयोजित दूसरे इंटरनेशनल टूलिंग समिट 2017 में विश्वस्तरीय गुणवत्ता मानकों पर जोर दिया गया। समिट में 300 से अधिक नीति निमार्ताओं, सीईओ, एमडी, मैनुफैक्च रिंग हैड्स, परचेज हैड्स आदि ने हिस्सा लिया।
इंटरनेशनल टूलिंग समिट 2017 का उद्घाटन करते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (प्रोडक्शन) राजीव गांधी ने कहा, “भारत अवसरों से परिपूर्ण देश है और दुनिया को बहुत कुछ देने की क्षमता रखता है। निर्माण क्षेत्र भारत के सकल घरेलू उत्पाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसमें विकास की पर्याप्त सम्भावनाएं हैं। ओईएम अकेले यह सब नहीं कर सकते। एक ऐसी प्रणाली होना जरूरी है जहां ओईएम और आपूर्तिकर्ता एक दूसरे को सहयोग प्रदान करें ताकि विकास के समग्र लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।”
उन्होंने कहा, “सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करने के लिए ओईएम और आपूर्तिकर्ताओं को एक दूसरे के साथ मिलकर काम करना होगा। साथ ही हम सभी को विश्वस्तरीय गुणवत्ता के मानकों तक पहुंचने के लिए अपनी क्षमता में सुधार करना होगा- फिर चाहे वह टूल की बात हो या कार की।”
इस मौके पर टूल एण्ड गेज मैनुफैक्च र्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (टीएजीएमए) के अध्यक्ष ए. दयानन्द रेड्डी ने कहा, “उम्मीद की जा रही है कि सरकार की नई पहल के साथ भारतीय टूलिंग उद्योग तेजी से विकसित होगा। भारत के प्रमुख ओईएम सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार अवयवों के स्वदेशीकरण पर काम कर रहे हैं। उपकरणों को स्वदेशी स्रोतों से प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा किए गए नीतिगत सुधार घरेलू उत्पादन को बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। ऐसे में यह दो दिवसीय सम्मेलन भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में टूल रूम उद्योग का योगदान बढ़ाने में मदद करेगा।”
एनसीआर में टीएजीएमए की सदस्यता बढ़ाने तथा उत्तरी क्षेत्र के सदस्यों में नेटवर्किं ग का विस्तार करने के लिए टीएजीएमए दिल्ली में अपने दूसरे संस्करण का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें ‘इण्डियन टूलिंग इंडस्ट्री- क्वेस्ट फॉर सेल्फ सफीशिएन्सी एण्ड एंड यूजर पर्सपेक्टिव’, ‘3 डी प्रिन्टिंग, 3 डी स्कैनिंग एण्ड इन्सपैक्शन फॉर टूलिंग इंडस्ट्री और ‘कोलाबोरेटिव एफर्ट टुवर्डस एन्हेन्स्ड टूलिंग प्रोडक्टिविटी’ प्रमुख हैं।
dharmpath.com dharmpath