एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने सीआरपीएफ कल्याण कोष के लिए 1 करोड़ दिए

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक किम की वैन ने गुरुवार को यहां सीआरपीएफ कल्याण कोष में अंशदान के रूप में 1 करोड़ रुपये का चेक केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपा। यह कोष सुरक्षा बलों को समर्पित है।

किम ने कहा कि कंपनी अपने गठन के 20वें वर्ष में उन भारतीय सैनिकों के जज्बे को सलाम करती है, जिन्होंने बड़ी हिम्मत के साथ देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

यह अंशदान पिछले महीने गणतंत्र दिवस से पहले कंपनी द्वारा लांच की गई पहल ‘करसलाम’ का एक हिस्सा है। यह पहल भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित है। इस अभियान के तहत समूचे राष्ट्र को भारतीय सशस्त्र बलों को अपनी शुभकामनाएं भेजने का निमंत्रण दिया गया।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने रेडियो, डिजिटल, आउटडोर और शॉपिंग मॉल में विभिन्न गतिविधियों के जरिये इस अभियान का शुभारंभ किया, ताकि देश के सैनिकों के लिए भारत के नागरिकों द्वारा भेजे जाने वाले संदेशों एवं शुभकामनाओं को प्राप्त किया जा सके।

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मो के जरिये भी लोगों की सेवाएं लीं और उन्हें माइक्रोसाइट पर अपनी शुभकामनाओं को शेयर करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस साइट पर पूरे देश के नागरिकों की ओर से लिखी गई 1,93,000 से भी अधिक शुभकामनाओं को अपलोड किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493