मप्र भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी या भ्रष्टाचारी?

4285497अनिल सिंह(भोपाल)– भाजपा मध्यप्रदेश के मुख्यालय में वर्तमान प्रदेश मीडिया प्रभारी के खिलाफ असंतोष सामने आने लगा है,इसकी तपिश प्रदेश के आला नेताओं तक पहुंच गयी है ,दरअसल इन महोदय नें कई ब्रांडेड ख़बरनवीसों के साथ पेंगे और गलबहियाँ बना लीं थी,इन्होनें मीडिया में ही आम और खास की एक दीवार खड़ी कर दी लेकिन समय दर समय इनके द्वारा अपनी ही पार्टी के लोगों के खिलाफ किये गये षड्यंत्रों की पोल खुलती चली गयी,और इन महोदय का कुत्सित चेहरा सामने आ गया.

उपयुक्त मीडिया प्रभारी की तलाश में भाजपा संगठन 

संगठन के नेता उपयुक्त प्रभारी की तलाश में हैं,वर्तमान मीडिया प्रभारी द्वारा किये भ्रष्ट आचरणों की पोल कभी भी खुल सकती है,इनके द्वारा छोटे बेनरों के पत्रकारों द्वारा किये गये दुर्व्यवहार चर्चा मे रहते हैं,चिकित्सा प्रकोष्ठ के एक चिकित्सक से जो इन्हे अपनी राह में रोड़ा लग रहा था की गयी बदतमीजी की खबर बड़े नेताओं तक पहुंच गयी है और सुना जा रहा है की कुछ लोग इनकी पोल खोलने वाले हैं.

मीडिया प्रभारी की दौड़ में 

कुछ नाम चर्चा में आ रहे हैं जिनमें वर्तमान प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी संजय खोचे,सह प्रवक्ता राकेश शर्मा का नाम संगठन में विचार के लिये गया है देखना यह है की कब नया नाम सामने आता है लेकिन ख़बरनवीसों को यही उम्मीद है की ऐसा चेहरा सामने आयेगा जो निष्पक्ष,निर्विवाद और संस्कारी हो वर्तमान मीडिया-प्रभारी की तरह भ्रष्टाचारी नहीं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493