मप्र का सुशासन v/s मुलाक़ात पर्ची v/s @शिवराज सिंह @नरेन्द्र मोदी

(खुसुर-फुसुर)– मप्र में सुशासन के दावे भरते मुख्यमंत्री को यह ही नहीं पता की अधिकारी जनता से मिलने में परहेज करते हैं .एक शख्स कार्यालय समय में एक अधिकारी से मिलने गया ,पर्ची भेजी लेकिन अधिकारी ने मिलने से व्यस्तता का कह मना कर दियाऔर बाद में आने को कहा ,चूंकि अगले तीन दिन छुट्टी थी इसलिए उस शख्स ने अपने परिचित एवं उस विभाग के मुखिया का वास्ता दे कर पुनः पर्ची भेजी उसे तुरंत बुलावा आया और अन्दर उस बड़े कक्ष में कोई नहीं था सिर्फ अधिकारी के लेकिन अनुभवी अधिकारी ने उस शख्स से नाराज हो कहा की जिसका नाम ले कर आये हो उससे बात करवाता हूँ और भी बहुत कुछ एवं सोमवार को कार्यालय अपनी फ़रियाद ले कर आने का फरमान सुनाया.

अब उस व्यक्ति ने निर्णय कर लिया है की अब जो पर्ची भेजेगा उसमें @शिवराज सिंह @नरेन्द्र मोदी लिख कर भेजेगा और बात करवाने को कहेगा .हाँ भाई रिश्ते तो हैं अब मामा …चाचा मना कर के दिखलायें.

आपको बता दें वाणिज्य कर विभाग के ये आला अधिकारी भोपाल के विट्ठल मार्किट के बहुत ही गंदे और बदबूदार परिसर में प्रथम मंजिल पर बैठते हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493