इजरायल में गोलीबारी में 4 घायल

इजरायल के आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा केंद्र मेगन डेविड एडम (एमडीए) के अनुसार, एक पुरुष व एक महिला, जिनकी उम्र 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है और एक अन्य 30 वर्षीया महिला को पैर में गोली लगी। 40 वर्षीय एक अन्य शख्स चाकू लगने से घायल हो गया। घायलों का इलाज चल रहा है। उन्हें पेताह तिकवा बीलिनसन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इजरायली पुलिस ने पेताह तिकवा के बाजार में हुए इस हमले को आतंकवादी घटना करार दिया है।

संदिग्ध घटनास्थल से फरार हो गया, लेकिन उसे जल्द ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वह पश्चिमी तट का फिलीस्तीनी नागरिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493