आस्ट्रेलिया में दोस्ताना मुकाबला खेलेंगे ब्राजील, अर्जेटीना

रियो डी जनेरियो, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील और अर्जेटीना की फुटबाल टीमों के बीच आस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबला इस साल नौ जून को खेला जाएगा।

ब्राजील फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दोनों टीमों के बीच दोस्ताना मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस स्टेडियम में एक समय पर एक लाख दर्शक बैठ सकते हैं।

पिछले साल नवम्बर में विश्व कप क्वालीफायर में दोनों टीमों का सामना बेलो होरिजोंतो के मिनिएरो स्टेडियम में हुआ था। इस मैच में ब्राजील ने अर्जेटीना को 3-0 से मात दी थी।

ब्राजील वर्तमान में विश्व कप क्वालीफायर के दक्षिण अमेरिकी जोन सूची के शीर्ष पर है, वहीं अर्जेटीना की टीम पांचवें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493