रमल्लाह, 10 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस फिलीस्तीन के पूर्व प्रधानमंत्री सलाम फयाद को लीबिया के लिए अपने अगले विशेष दूत के रूप में नियुक्त कर सकते हैं।
गुटेरेस ने वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष वोलोदिमिर येलचेंको को भेजे गए पत्र में उनसे कहा है कि वह फयाद को विशेष राजदूत नियुक्त करने के उनके इरादे के बारे में शीर्ष संयुक्त राष्ट्र संस्था को सूचित कर दें।
लीबिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान विशेष दूत मार्टिन कोबलर ने इसे ‘आंतरिक मामला’ करार देते हुए इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
जर्मनी के कोबलर को नवंबर 2015 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।
फयाद जून, 2007 से 2013 तक फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath