ब्यूनस आयर्स, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने कहा है कि वह फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा में आधिकारिक पद संभालेंगे।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, माराडोना ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी घोषणा की।
फेसबुक पेज पर अपनी पोस्ट के साथ माराडोना ने फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटीनो के साथ एक फोटो भी साझा की है। इसमें उन्होंने कहा कि अब यह आधिकारिक है।
माराडोना ने कहा, “आखिरकार मैं अपने सपने को पूरा कर सकता हूं; मैं फुटबाल प्रेमियों के साथ फीफा को पारदर्शी और साफ-सुथरा रखने की दिशा में काम करना चाहता हूं। मुझे नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।”
वर्ष 1986 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे माराडोना ने कहा कि वह फीफा में एक खेल एम्बेसडर के तौर पर शामिल होंगे। उनका लक्ष्य अर्जेटीना फुटबाल संघ को साफ-सुथरा करना है।
dharmpath.com dharmpath