91 प्रवासी इटली पहुंचे, 2 संदिग्ध रूसी मानव तस्कर गिरफ्तार

लेसे, 10 फरवरी (आईएएनएस)। इटली पुलिस ने दक्षिणी पुगलिया तट के पास से नौका पर सवार 91 प्रवासियों को बचाने के बाद लेसे शहर के पास दो संदिग्ध रूसी मानव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों रूसी तस्करों को लेसे के अभियोजकों के आदेश पर गिरफ्तार किया गया। इन पर 20 महिलाओं और 26 बच्चों सहित ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के 91 लोगों की तस्करी का संदेह है।

इन प्रवासियों को तटरक्षकों ने ओटरैंटो शहर से सुदूर समुद्री क्षेत्र से बचाया और इसके बाद वे उन्हें अपने बंदरगाह पर ले आए।

बचाए गए नाबालिगों में एक दो माह का शिशु भी शामिल है, जिसे पास के अस्पताल ले जाया गया।

अन्य प्रवासियों को बंदरगाह पर प्राथमिक चिकित्सा दी गई है और इन सभी का स्वास्थ्य ठीक है।

इस बचाव अभियान को रात 2.30 बजे शुरू किया गया था, लेकिन खराब मौसम और दृश्यता के कारण इसमें बाधा उत्पन्न हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493