इस्लामाबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ईरानी सीमा रक्षकों ने शुक्रवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सीमा पार मोर्टार से चार गोले दागे।
पंजगुर जिले के उपायुक्त, हबीबुर रहमान ने डॉन न्यूज से कहा कि ईरानी बलों ने बगैर किसी कारण और उकसावे के पंजगुर के परोम इलाके में मोर्टार से चार गोले दागे।
उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है।
इस्लामाबाद ईरानी बलों पर कई बार क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने का आरोप लगा चुका है और उसने तेहरान के साथ विरोध भी दर्ज कराया है।
ईरान के साथ पाकिस्तान 900 किमी लंबी सीमा साझा करता है और दोनों देशों ने 2014 में तय किया था कि सीमा क्षेत्र से आतंकवादियों के सफाए के लिए वे खुफिया समन्वयन बढ़ाएंगे।
dharmpath.com dharmpath