औद्योगिक उत्पादन नोटबंदी के बाद दिसंबर में घटा (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। नोटबंदी के एक महीने बाद देश का औद्योगिक उत्पादन दिसंबर में (-)0.4 फीसदी रहा है। आधिकारिक आंकड़ों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। नोटबंदी के एक महीने बाद देश का औद्योगिक उत्पादन दिसंबर में (-)0.4 फीसदी रहा है। आधिकारिक आंकड़ों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर में औद्योगिक उत्पादन में 5.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि पिछले साल के दिसंबर में यह (-)0.9 फीसदी थी।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आईआईपी के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में विनिर्माण क्षेत्र की विकासदर घटकर 2.00 फीसदी होने के कारण समूचे आईआईपी सूचकांक में गिरावट आई है, जिसका समग्र सूचकांक में अधिकतम वजन है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493