फ्रांस पुलिस ने संभावित हमला विफल किया, 4 हिरासत में

पेरिस, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के आंतरिक मंत्री ब्रुनो ली रॉक्स ने कहा कि देश के एक दक्षिणी शहर में चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर एक आसन्न आतंकी हमले को टाल दिया गया।

पेरिस, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के आंतरिक मंत्री ब्रुनो ली रॉक्स ने कहा कि देश के एक दक्षिणी शहर में चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर एक आसन्न आतंकी हमले को टाल दिया गया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मोंटपेलियर के बाहरी हिस्से में शुक्रवार तड़के चलाए गए आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान 16 वर्षीय महिला और तीन पुरुषों को बम बनाने की सामग्री के साथ हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने कहा कि उसने 70 ग्राम एसीटोन परॉक्साइड और अन्य रासायनिक मिश्रण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल कर देसी बम मनाए जा सकते हैं। यह बरामदगी हिरासत में लिए गए एक 21 वर्षीय व्यक्ति से संबंधित संपत्ति से हुई है।

पुलिस ने कहा कि उसकी 16 वर्षीय महिला मित्र ने पूर्व में सीरिया जाने की इच्छा प्रकट की थी।

फ्रेंच मीडिया में प्रकाशित रपट में कहा गया है कि उस महिला ने खुद को यह कहते हुए वीडियो तैयार की है कि वह आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबद्ध है।

हिरासत में लिए गए अन्य संदिग्धों में एक 33 वर्षीय व्यक्ति है, जो अपनी धार्मिक कट्टरता के लिए जाना जाता है और एक 26 वर्षीय व्यक्ति है, जिसकी इस समूह में भूमिका फिलहाल अज्ञात है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493