बांग्लादेश : बस-पिकअप की भिड़ंत से 13 मरे

ढाका, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के फरीदपुर जिले में शुक्रवार रात बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे पिकअप ट्रक की भिड़ंत में करीब 13 लोगों की मौत जबकि 20 से अधिक घायल हो गए।

ढाका, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के फरीदपुर जिले में शुक्रवार रात बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे पिकअप ट्रक की भिड़ंत में करीब 13 लोगों की मौत जबकि 20 से अधिक घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह दुर्घटना ढाका और खुलना कस्बे को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई।

अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि इस भिड़ंत से जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है क्यूंकि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा, “दमकल कर्मियों ने बस के अंदर से 13 शव निकाल लिए हैं।”

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493